फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Flood in Pandu river, hundreds of acres of crops submerged

Kannauj News: पांडु नदी में बाढ़, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Mon, 08 Sep 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Flood in Pandu river, hundreds of acres of crops submerged
तिर्वा। तहसील क्षेत्र के औसेर गांव में पांडु नदी उफान पर है। यहां नदी का पानी खेतों में घुस आया है, जिससे गांव के सैंकड़ों बीघा बोई गई मक्का और धान की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। किसानों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से नदी की सफाई और संरक्षण पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके चलते नदी का रास्ता सिमट गया। बारिश में इसका जलस्तर बढ़ने पर आसपास की फसलें डूब जाती हैं।
विज्ञापन

महेंद्र तिवारी, गुड्डू दुबे, रमेश पांडेय, मंगली सक्सेना, अशोक कुशवाहा, शानू वाजपेयी आदि किसानों ने बताया कि फसल नदी के पानी में डूबकर खराब हो रही है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने नदी-नहर संरक्षण अभियान के तहत केवल औपचारिकता निभाई है। यदि समय रहते नदी का रखरखाव किया गया होता, तो आज किसानों को नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू कर उन्हें मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान का लेखपालों के माध्यम से आंकलन कराया जा रहा है। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed