{"_id":"63f26465b1a314fe300c9179","slug":"five-teams-to-monitor-question-papers-in-strong-room-kannauj-news-c-12-1-87988-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्रों की निगरानी के लिए पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्रों की निगरानी के लिए पांच टीमें
Sun, 19 Feb 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है, जो समय-समय पर स्ट्रांग रूम चेक करेंगे। इस बार सभी विषयों के प्रश्न पत्र एक साथ परीक्षा केंद्रों पर भेज दिए गए हैं। वर्ष 2022 की परीक्षा में तीन चरणों में पेपर भेजे गए थे।
जिला कंट्रोल रूम के सहायक व लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष शुक्ल ने बताया कि प्रश्न पत्रों की निगरानी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा प्रधानाचार्य शिवमोहन सिंह, राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक कप्तान सिंह, प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह, प्रवक्ता अजय कुमार व सहायक अध्यापक अमरेंद्र को नामित किया गया है। कंट्रोल रूम के सहायक ने बताया कि डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने परीक्षा समाप्त होने के बाद देर रात तक निगरानी के लिए जिलेभर के स्ट्रांग रूम चेक किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- --
24 घंटे हो रही ऑनलाइन निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में रखे हैं। इनकी 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी डीआईओएस कार्यालय से हो रही है। जिला कंट्रोल रूम के सहायक आशीष शुक्ल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से निगाह बनी हुई है। शेड्यूल के हिसाब से अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
परीक्षा आज
यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 व 17 फरवरी को हुई थी। उसके बाद 18 व 19 फरवरी को अवकाश रहा। दो दिन की छुट्टी के बाद 20 को दोनों पालियों में परीक्षा है। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 7239 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में सुबह की पाली में लेखाशास्त्र में 94 और दोपहर की पाली में भूगोल में 2678 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। डीआईओएस का कहना है कि पहली पाली में 105 केंद्रों के सापेक्ष 99 और दूसरी पाली में 84 पर परीक्षा होगी।
-- --
रिपोर्ट....अजय कुमार मिश्र