फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five people served notices for incomplete records, two licenses suspended

Kannauj News: अभिलेख अधूरे मिलने पर पांच को नोटिस, दो लाइसेंस निलंबित

Tue, 13 Jan 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Five people served notices for incomplete records, two licenses suspended
फोटो :17: दुकान पर बीज व कीटनाशक की जांच करते जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता। स्रोत : स्वयं - फोटो : credit
कन्नौज। जायद सीजन को लेकर कृषि विभाग सतर्क हो गया। गुणवत्ताविहीन बीज व कीटनाशक की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में बीज और कीटनाशक की दुकानों पर औचक छापामारी की। अभिलेखों में भारी अनियमितता मिलने पर पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जबकि गंभीर लापरवाही मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जायद सीजन पर किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज और कीटनाशक मिले। इसके लिए अधिकारी सतर्क हैं। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने खाद, बीज और कीटनाशक दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बेलामऊ सरैया में मान्या बीज भंडार और कृष्णा बीज भंडार के विक्रेता दुकान बंद करके चले गए। संपर्क करने का प्रयास किया तो वह नहीं पहुंचे। इस पर इनका लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही तिर्वा में क्रांति बीज भंडार, हारून बीज भंडार, आस्था ट्रेडर्स, पुजारी बीज भंडार और तान्या खाद भंडार पर अभिलेख अधूरे मिले। साथ ही यहां कई कमियां मिली। दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों के हितों की सुरक्षा सर्वोपरि

जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जायद सीजन में किसानों को नकली बीज या घटिया कीटनाशक न मिले इसके लिए नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि कोई भी प्रतिबंधित या एक्सपायरी कीटनाशक बेचता हुआ पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।


किसानों को दी सलाह

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वह किसी भी दुकान से बीज या कीटनाशक खरीदते समय पक्का बिल अवश्य लें। यदि कोई दुकानदार बिल देने से मना करता है या अधिक दाम वसूलता है तो इसकी शिकायत जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed