{"_id":"56fc7ec8d6aea664539b1af7e509ab4c","slug":"five-arrested-in-cocaine-and-betting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ और सट्टेबाजी में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ और सट्टेबाजी में पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर पांच लोगों को
विज्ञापन
नशीला पदार्थ बेचने और सट्टाबाजी करने में गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली
के उप निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया ने रोहित उर्फ नन्हूं पुत्र रवि गिहार,
जैकी पुत्र प्रेमबाबू निवासी मुहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर को 50-50 ग्राम
डाइजापाम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है।
उधर, तलैया चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने छापा मारकर तौकीर अहमद पुत्र हफीज उल्ला निवासी सफदरगंज को गिरफ्तार किया है। यह एक मकान के निकट सट्टे की खाईवाड़ी कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 हजार रुपये, सट्टे की पर्ची और अन्य सामान मिला है।
कला चौकी प्रभारी ने पप्पू उर्फ नसीम पुत्र माशूक अली निवासी मुहल्ला गड़ैया को मुहल्ले से ही 300 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक रजनीश कुमार ने लाला उर्फ मकसूद निवासी कांशीराम कालोनी ईदगाह को पुरातत्व संग्रहालय के निकट से 300 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।