फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire wreaks havoc, 12 households destroyed in Niwada village

Kannauj News: आग का तांडव, निवादा गांव में 12 गृहस्थियां तबाह

Sun, 27 Apr 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fire wreaks havoc, 12 households destroyed in Niwada village
गुगरापुर। आग के तांडव ने शनिवार को तबाही मचाई। गुगरापुर के गांव चांदापुर के मजरा निवादा मे अग्निकांड ने हाहाकार मचा दिया। अज्ञात कारणों से लगी आग में 12 गृहस्थियां तबाह हो गईं। इनमें रखा अनाज, भूसा, ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी व कुछ पशु और भेंड के बच्चों के जल कर मरने की बात ग्रामीणों ने बताई। अग्नि शमन दल काफी देर से पहुंचा। तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

निवादा गांव में पुत्तीलाल के घर के बाहर बने फूस बंगले मे दोपहर पौने तीन बजे अचानक आग भड़क उठी। गांव वाले कुछ समझ पाते तब तक आग ने आसपास के फूस बंगलो को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए सरकारी हैंडपंप का सहारा लिया और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से गेहूं, भूसा, ट्रैक्टर, गाय, पड़िया (भैस का बच्चा) जल गया। पशु पालक के अनुसार भेंड़ के छोटे बच्चे भी जल गए।
विज्ञापन

राजू और विमलेश ने बताया कि उनके चार पांच दिन पहले जन्मे भेड़ों के 24 बच्चे जल कर मर गए। हालांकि बच्चों के कंकाल न मिलने से अधिकारियों ने इस दावे को नकार दिया। एसडीएम नवनीता राय, तहसीलदार अभिनव वर्मा, नायब तहसीलदार राकेश कुशवाहा, कानूनगो रक्षपाल व मदनमोहन, लेखपाल निखिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड से हुई क्षति का आंकलन किया। चौकी कुसुमखोर पुलिस टीम भी सक्रिय रही। एसडीएम ने बताया कि अग्निपीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट हाउस गोदाम में लगी आग, पांच लाख का नुकसान
कन्नौज। नगर में एक टेंट हाउस की गोदाम में रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग़ गई। इसमें गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि मोहल्ला बजरिया निवासी राजकपूर मंदिर रोड पर किराए की गोदाम लेकर टेंट हाउस चलाता है। शुक्रवार की देररात अज्ञात कारणों ने गोदाम में आग लग गई। जिससे दरी, चादर, कुर्सी सहित टेंट हाउस का करीब 4-5 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed