फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire destroyed goods worth thousands

आग से हजारों रुपये का सामान जलकर राख

Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fire destroyed goods worth thousands
आग पर पानी उड़ेलते फायर ब्रिगेड कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज। शहर के मोहल्ला सरायमीरा स्थित देविन टोला में घूरे में लगी आग से एक मकान में आग लग गई। तेज लपटें उठते देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। तालाब से बाल्टी भरकर व काली दुर्गा मंदिर के सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाई। उधर सूचना के बाद भी दमकल गाड़ी के देर से पहुंचने पर मोहल्लेवासियों ने हंगामा काटा। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर देविन टोला मोहल्ला निवासी रामशंकर यादव पुत्र मुनई यादव के मकान के पीछे कूड़ा का ढेर लगा था। अचानक उसमें आग लग गई। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। हवा चलने से आग की चिंगारी उड़कर मकान के पश्चिमी छोर पर रखे छप्पर में जा लगी। तेज लपटे उठते देख आसपास मोहल्ले के लोग बाल्टियों में पानी लेकर आग पर उडे़लने लगे। तभी आग ने छत पर रखे कंडों के ढेर को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगोें ने किसी तरह छप्पर में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तभी जंगले के  सहारे आग मकान के अंदर पहुंच गई। कमरे मेें एकत्र भूसा व अनाज जलने लगा। सूचना मिलते ही मंदिर के पुजारी बाबा अखंडानंद ने जनरेटर चलाकर समर पंप से पानी दिया। देर में दमकल पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह व सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू ठैनुआ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। बताया कि रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण दमकल आने में अधिक समय लगा। इस पर लोग शांत हो गए। परिजनाें ने बताया कि आग से लकड़ी छप्पर सहित कुछ अनाज नष्ट हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed