फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire burns four thatched house and two cattle

आग से चार फूस घर व दो मवेशी जले

Mon, 17 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Mon, 17 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fire burns four thatched house and two cattle
आग लगने से जले फूस घर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव टुईयांपुरवा में आग से चार फूस घर जलकर राख हो गए। इस दौरान दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई। आग से लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के टुईयांपुरवा गांव में अधिकतर मकान फूस से बने है। इसी में लोग गृहस्थी का सामान रखते है। सोमवार दोपहर के समय अचानक राम रईस पुत्र मुंशीलाल के मकान से आग की लपटे उठने लगी। घर के सभी सदस्य खेतों पर गए थे। जब ग्रामीणों की नजर घर से उठती आग की लपटों पर गई तो उन्होंने शोर मचाते हुए बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाना शुरू किया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


आग की लपटों ने नेकराम पुत्र मुंशीलाल के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग राम प्रकाश व राम स्वरूप पुत्रगण रमई के मकानों को भी तेज लपटों के साथ जलने लगी। इस घटना में राम रईस के दो मवेशी जलकर मर गए। वहीं करीब 70 हजार रुपये का सामान व नगदी जलकर राख हो गई। इसी तरह राम प्रकाश और राम स्वरूप के बंगले में रखे गेहूं व अन्य सामान सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान जल गया। इसके अलावा नेकराम के बंगले में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed