फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR in four examiners

चार कक्ष निरीक्षकों पर एफआईआर के निर्देश

Wed, 18 Mar 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 18 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR in four examiners
नकल को लेकर काफी किरकिरी करा चुके प्रशासन ने मंगलवार को फिर तेजी दिखाई। तीन मंडलीय अधिकारियों, चार उड़नदस्ता टीमों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों पर बैठकर परीक्षा कराई। इस दौरान बीएसए ने संत बिनोवा इंटर कालेज में प्रश्नपत्रों के उत्तर की लिखी हुई कार्बन कापी व आठ पन्ने मास्टर माइंड मिलने पर केंद्र को काली सूची में डालते हुए दोबारा परीक्षा कराए जाने की डीआईओएस को संस्तुति भेजी। वहीं चार कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बीएसए ने शाम पाली में संत बिनोवा इंटर कालेज में छापेमारी की। इस दौरान सभी कमरों में सामूहिक नकल मिली। केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र प्रसाद पाल को निर्देश दिए कि कक्ष निरीक्षक अमरीष कुमार, गोविंद सिंह, विश्वनाथ, जयकरनलाल के खिलाफ संबंधित थाने में नकल अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन


इसके अलावा जनता इंटर कालेज खड़नी में डिप्टी डायरेक्टर व खंड शिक्षाधिकारी असित यादव ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रुप में बैठकर शाम पाली की परीक्षा आयोजित कराई। इसके अलावा उप शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल राजेंद्र प्रसाद ने विश्वनाथ सिंह जनता इंटर कालेज, सत्यदेव आनंद विद्या पीठ हसेरन में संयुक्त शिक्षा निदेशक डा.अंजना गोयल व डयोढ़ा के प्रधानाचार्य विश्राम सिंह ने बैठकर ने बैठकर परीक्षा आयोजित कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरांगना अवंतीबाई में उमर्दा बीएसए जेपी पाल, सार्वजनिक किसान उ.मा.वि.जगदीशपुर में एबीएसए अमर सिंह पाल, स्व.चंद्रमोलि में बीएसए रामकरन यादव, जनता इंटर कालेज हसनपुर फरिकापुर, छेदालाल इंटर कालेज किरायन में डीआईओएस ने बैठकर परीक्षा आयोजित कराई।


इसके अलावा डायट प्रवक्ता एपी सिंह ने कई केंद्रों में आकस्मिक छापेमारी की। इसके अलावा प्रतिभा निखार इंटर कालेज में सुबह पाली के समाजशास्त्र प्रश्नपत्र में डीआईओएस व शाम पाली में बीडी तिवारी इंटर कालेज में डायट प्रवक्ता ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed