फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR filed against three including husband for abetment to suicide

Kannauj News: पति समेत तीन पर खुदकुशी के लिए उकसाने की प्राथमिकी

Wed, 06 May 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against three including husband for abetment to suicide
तालग्राम। मायके में एक मई को महिला ने फंदा पर लटक कर जान दी थी। सेवानिवृत्त होमगार्ड ने बेटी के पति समेत तीन ससुरालीजन पर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा कर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



कस्बे तालग्राम के मोहल्ला गढ़वा टोला निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड रामप्रकाश मिश्रा ने बताया कि कोतवाली गुरसहायगंज अंतर्गत खांडे देवर निवासी प्रांशू दुबे के साथ बेटी वर्षा (20) की शादी 11 मई 2024 को की थी। ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहते थे। मांग पूरी न होने से ससुराल के लोग मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

दो माह पहले पति, ससुर राकेश दुबे, सास पूनम दुबे ने बेटी की पिटाई कर घर से निकाल दिया और सोने-चांदी के जेवर ले जाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल के लोग नहीं माने। दो मई को न्यायालय में पेशी की तारीख थी। इससे पहले ससुरालियों से परेशान होकर बेटी ने एक मई देर शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी पति, ससुर, सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed