फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR against four for misbehaving with accountant

Kannauj News: लेखपाल के साथ अभद्रता के मामले में चार पर प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
FIR against four for misbehaving with accountant
तिर्वा। कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची राजस्व टीम के साथ अभद्रता और सरकारी अभिलेख फाड़ने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



तहसील में तैनात लेखपाल संदीप द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार कस्बे अशोक नगर निवासी योगेश कुमार ने समाधान दिवस में अपने प्लाट पर कब्जे की शिकायत की थी। इसी क्रम में गुरुवार को तहसील प्रशासन ने चार लेखपालों की टीम गठित कर मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। जांच के दौरान कब्जा कर रहे बौद्ध नगर निवासी शिवा, नन्हे, गौरव और भूरी से दस्तावेज मांगे गए। इस पर वे भड़क गए और टीम के साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने मानचित्र व खसरा जैसे सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार लहराते हुए राजस्व टीम को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में चारों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed