फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Final publication of voter list on 10th

Kannauj News: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 को

Wed, 08 Apr 2026 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Final publication of voter list on 10th
कन्नौज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर किया जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह तक मतदेय स्थल पर जनसामान्य सूची का निरीक्षण कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में विधानसभा व मतदेय स्थल के आधार पर अंतिम मतदाता सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई हैं। अंतिम प्रकाशन के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सुपरवाइजर के माध्यम से अंतिम मतदाता सूचियां बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को उपलब्ध कराई जा रही हैं। बूथ लेवल अधिकारी 10 अप्रैल से एक सप्ताह तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर रहकर मतदाता सूची को जन सामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराएंगे। जनपद के समस्त मतदाता अपने निकटतम मतदेय स्थल पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपना नाम, पता अथवा अन्य विवरणों की शुद्धता की पुष्टि कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed