फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Filled diesel worth 1.5 lakhs on the pretext of online payment

Kannauj News: ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर डेढ़ लाख का डीजल भराया

Mon, 08 Sep 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Filled diesel worth 1.5 lakhs on the pretext of online payment
कन्नौज। पेट्रोल पंप से डेढ़ लाख का डीजल ड्रमों में भरवाकर फरार हो गए। भुगतान की जिम्मेदारी लेने वाले युवक को पेट्रोल पंपकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस के हस्तक्षेप से डीजल का ऑनलाइन भुगतान किया गया। पुलिस ने रविवार को युवक का शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन

मानीमऊ स्थित कटियार पेट्रोल पंप पर शाम छह बजे अजीबोगरीब घटना सामने आई। एक ट्रैक्टर पर ड्रम और जरीकेन लेकर कुछ युवक पेट्रोल पंप पहुंचे और सेल्समैन से डेढ़ लाख का डीजल भरवा लिया। ऑनलाइन भुगतान कराने की बात कही। ट्रैक्टर के साथ एक युवक कार से आया था उसने कहा कि मैं यहां हूं ट्रैक्टर जाने दीजिए रुपये अभी पड़ जायेंगे। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने ट्रैक्टर जाने दिया। एक घंटा गुजर गया फिर भी रुपये नही आए। तब सेल्समैन ने कहा कि अभी तक रुपये नहीं पड़े। तब युवक ने कहा कि हम उन लोगों को नहीं जानते हैं और उठकर जाने लगा। इस पेट्रोल पंपकर्मियों ने उसे पकड़ कर मानीमऊ चौकी प्रभारी आलोक कुमार के हवाले किया। चौकी में बातचीत होती रही पर समस्या हल नहीं हुई। इसके बाद युवक कोतवाली पहुंचाया गया। पुलिस की सख्ती के बाद डीजल का ऑनलाइन भुगतान किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed