फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fill in the fields of water raging farmer

खेतों में पानी भरने से भड़के किसान

Thu, 14 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Thu, 14 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fill in the fields of water raging farmer
लाख बहोसी पक्षी बिहार की झील को भरने के लिए नाले में निचली गंग नहर के जरिए लगातार आ रहे पानी को न रोकने से  झील उफनाने के बाद आसपास हजारों बीघा खेती जलमग्न हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को लाख बहोसी पक्षी बिहार में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन



इसी दौरान वहां पहुंचे वन विभाग के अफसर अजय कुमार का घेराव कर किसानों ने समस्या बताई। इस पर आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी बंद कराने की व्यवस्था कराएंगे किसान सत्येंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे राजबहादुर, मंगल सिंह, हरिओम सिंह चौहान, छोटू, पियूष, अंशू आदि किसानों ने मांग  की कि नाले में पानी बहाव तत्काल बंद कराया जाए।
विज्ञापन



 सर्वे कराकर उन लोगों को मुआवजा दिया जाए। किसानों ने कहा कि नाले पर अस्थाई लोहे के गेट लगवाए जाएं, ताकि जितनी मात्रा में जरूरत हो उतना ही पानी नाले के जरिए आ सके। मौजूदा समय में लगातार पानी का बहाव जारी रहने से गांव जिनौठी, बहोसी, कुड़ेरीहार, बहादुरपुर, मक्कापुरवा, हरिचंदापुर, फकरपुरा, मंसुखपुरवा, चंदुआहार आदि गांव के खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed