फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fill choice for promotion

पदोन्नति के लिए भरे विकल्प

Fri, 23 Jan 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 23 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fill choice for promotion
ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को कई महीनों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों से विकल्प भरवाए गए। बीआरसी पर विकल्प भरने के लिए 82 टीचरों को बुलाया गया था, जिसमें दो गैर हाजिर रहे। समस्त महिला टीचरों से तीन-तीन विकल्प भरवाए गए। ताकि उनको मनपसंद विद्यालय आवंटित किया जा सके।
विज्ञापन


ब्लाक संसाधन केंद्र पर पदोन्नति होने वाली महिला/पुरुष विकलांग को विकल्प देने के लिए बुलाया गया था। बीएसए ने एक-एक कर सभी टीचरों को बुलाकर अपने समक्ष उनसे विकल्प भरवाए। इससे पहले टीचरों की सहूलियत के लिए विद्यालयों की सूची दीवारों पर चस्पा करा दी गई थी।
विज्ञापन


ताकि सभी को विद्यालयों की भली भांति जानकारी हो सके। बीएसए रामकरन यादव ने बताया कि एक पुरुष विकलांग व एक महिला विकलांग के अलावा 80 महिलाओं को बुलाया गया था। इसमें दो टीचर गैर हाजिर रहीं। सभी से तीन विकल्प भराए गए। ताकि उनको घर के नजदीक का विद्यालय आवंटित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे शिक्षण कार्य सुचारु रुप से संचालित हो सके। कहा कि निलंबन, वेतन कटौती, अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की पदोन्नति किसी भी सूरत में नहीं होगी। समस्त शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह विद्यालय नियमित रुप से पहुंचे। पदोन्नति का कार्य समाप्त हो गया है। अब विद्यालयों में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी अनुपस्थित मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


सचिव से करेंगे वार्ता
कन्नौज। अर्न्तजनपदीय शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने काउंसलिंग के दौरान शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह बघेल, टीचर दलवीर सिंह यादव, अरविंद दुबे, राम सिंह, संजीव कटियार, मनोज यादव, ब्रजेंद्र सिंह, सतीश चंद्र के साथ बीएसए से मुलाकात की। इस दौरान उनको कोर्ट की काफी मुहैया कराई गई। जिसमें अर्न्तजनपदीय शिक्षकों को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वह सचिव से वार्ता करने के बाद निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed