फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fight for land dispute , 13 injured

जमीन के विवाद में संघर्ष, 13 घायल

Sun, 22 Mar 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 22 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
fight for land dispute , 13 injured
भूमि विवाद को लेकर घमाइचमऊ और संदोहनपुरवा गांव के दो वर्गों के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान जमकर लाठी-डंडे व गोलियां चलीं। इससे दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के संदोहनपुरवा गांव में कुछ भूमि खाली व कुछ भूमि पर मकान बने हुए हैं। इसी भूमि के विवाद को लेकर शनिवार को घमाइचमऊ गांव के दर्जनों युवक जेसीबी मशीन लेकर नींव खोदने पहुंच गए। इसी बात को लेकर उनका संदोहनपुरवा गांव के लोगों से विवाद हो गया है। तू-तू-मै-मै के दौरान कुछ लोगों ने जानवरों के लिए बनी चरनी व फूस के बंगले तोड़ डाले। इससे माहौल गरमा गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने सामने होकर एक-दूसरे को पीटने लगे।
विज्ञापन


मारपीट में लाठी, डंडे, सरियां, छुरी व गोलियां चलीं। इस झगड़े में एक पक्ष के घमाइचमऊ गांव निवासी नफीस पुत्र शकील (30), रिजवान पुत्र अब्दुल नसीम (26), शहनूर पुत्र रसीद (31), जियाउल पुत्र नसीम (27), शरीफ पुत्र रफीक (30), शफीक पुत्र सलामत उल्ला (45), दूसरे पक्ष के संदोहनपुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र धनीराम दोहरे (26), राजेश (21), अशर्फीलाल (27) पुत्रगण धनीराम, फूलमती (55) पत्नी धनीराम, शशि (35) पत्नी धनीराम, मालती (22) पत्नी रामतीर्थ, रामसजीवन (18) पुत्र धनीराम घायल हो गए। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed