{"_id":"653c0d1cf78fb91860032474","slug":"fever-took-the-life-of-another-young-man-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4700-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बुखार ने ली एक और युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बुखार ने ली एक और युवक की जान
Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सौरिख/कन्नौज। एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई। वहीं जांच में डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य टीमें प्रभावित घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव करा रहीं हैं।
सकरावां थाना क्षेत्र के डडौनी गांव निवासी नरेश चंद्र छिबरामऊ तहसील में मुंशी का काम करते थे। एक सप्ताह से वह बुखार की चपेट में थे। छिबरामऊ में एक झोलाछाप से इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सौ शैया अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने तिर्वा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे तिर्वा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
शुक्रवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 370 हो गया है। 30 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 340 लोग डेंगू को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए टीमें गठित की गई हैं। टीमें प्रभावित गांवों में जाकर साफ-सफाई, फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग डेंगू रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।