{"_id":"652cd2c0fe729d77000e7040","slug":"fever-becomes-fatal-then-takes-peoples-lives-kannauj-news-c-214-1-knj1005-4187-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बुखार हुआ जानलेवा, फिर ले दो लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बुखार हुआ जानलेवा, फिर ले दो लोगों की जान
Mon, 16 Oct 2023 11:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
सौरिख। एक सप्ताह से पहले बुखार आने पर किशोरी का नगर के एक झोलाछाप के पास इलाज चल रहा था, रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के कायमपुर रोड ज्ञानोदय नगर निवासी मनोज कुमार यादव की पुत्री प्रांजल यादव (17) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रही थी। उसका इलाज एक झोलाछाप से कराया जा रहा था। शनिवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तिर्वा मेडिकल कालेज ले गए। यहां रविवार की सुबह आठ बजे इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां विकास देवी रो रोकर बेसुध हो गई। मृतका की बड़ी बहन कानपुर में पढ़ाई कर रही है। पिता मनोज यादव ने बताया 4 अक्टूबर को बुखार आने पर चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए। जांच में लीवर इंफेक्शन की पुष्टि हुई थी। जिसका इलाज किया जा रहा था। डेंगू की भी दो बार जांच कराई थी, रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सुबह बेटी का बीपी अचानक लो हो गया, जिसके इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
तालग्राम के तिसौली निवासी छात्र की भी बुखार से मौत
तालग्राम। थाना क्षेत्र के तिसौली निवासी महेंद्र सिंह गुजरात के अंकलेश्वर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका इकलौता बेटा आनंद सिंह (18) साथ में रहकर कक्षा 12 में पढ़ाई कर रहा था। सात दिन पहले आनंद को बुखार आया था। महेंद्र ने उसको एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार रात आनंद ने दम तोड़ दिया। शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को परिजनों ने गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया दिया। पिता ने बताया कि एक बड़ी बेटी है और उसकी शादी हो चुकी है।