फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Father of three children raped a student

Kannauj News: तीन बच्चों के पिता ने छात्रा से किया दुष्कर्म

Wed, 17 Apr 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 17 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Father of three children raped a student
तालग्राम। तीन बच्चों के बाप ने कक्षा आठ की छात्रा से छह माह पहले खेत पर दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई, जिसके बाद मां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी का सहयोग करने में छात्रा की चचेरी बहन पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। उधर, पुत्री के साथ घटना की जानकारी जब पिता को मिली तो उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 15 वर्षीय पुत्री गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। छह माह पहले गांव का प्रदीप बहलाकर पुत्री को खेत ले गया, जिसमें भतीजी आकांक्षा ने आरोपी का सहयोग किया। खेत में आरोपी ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के गर्भवती होने पर पूरे मामले की जानकारी हुई। वह जब उलाहना देने गई तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी प्रदीप की छह साल पहले शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करने को भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।पिता की बिगड़ी हालत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed