{"_id":"6717ec9114f449d5e00b5e51","slug":"farrukhabad-haseran-bus-service-closed-since-corona-period-started-kannauj-news-c-214-1-knj1005-120213-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कोरोना काल से बंद फर्रुखाबाद-हसेरन बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कोरोना काल से बंद फर्रुखाबाद-हसेरन बस सेवा शुरू
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोरोना काल के दौरान फर्रुखाबाद-हसेरन बस सेवा बंद कर दी गई थी। तब से बस को शुरू नहीं किया गया था। इसको लेकर फर्रुखाबाद के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला में प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को फर्रुखाबाद रोडवेज डिपो से हसेरन के लिए दोबारा बस सेवा शुरू कर दी गई है।
रोडवेज चालक इंद्रेश कुमार व परिचालक शत्रुघ्न सिंह फर्रुखाबाद डिपो की बस लेकर मंगलवार को पूर्वी बाइपास पहुंचे। वहां मौजूद परिवहन निगम के कर्मियों व आसपास के लोगों ने स्वागत किया। चालक इंद्रेश कुमार ने बताया कि फर्रुखाबाद डिपो से दोपहर एक बजे बस रवाना होगी। बेवर होते हुए तीन बजे छिबरामऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर 3.30 बजे हसेरन पहुंचकर सुखसेनपुर में नाइट हाल्ट करेगी। दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे सुखसेनपुर से इसी रूट होते हुए फर्रुखाबाद के लिए रवाना होगी। एआरएम सुभाष चंद्र ने बताया डिपो को कुछ नई बसें मिलेंगी हैं, जिन रूट पर लोड फैक्टर सही निकलेगा, उन पर शीघ्र ही बस सेवाएं शुरू कराई जाएंगी। हरिद्वार बस सेवा शुरू कराना प्राथमिकता होगी। बता दें कि छिबरामऊ डिपो से प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए परिवहन विभाग की तरफ से कोई भी इंतजाम नहीं हैं।