फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers stopped from climbing expressway

एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से रोके गए किसान

Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped from climbing expressway
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष शमीम से वार्ता करते सीओ शिवप्रताप सिंह। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन के साथ ही अन्य किसान संगठनों के भारत बंद का जिले में खास असर नहीं रहा। किसान यूनियन ने अमोलर, तालग्राम और ताहपुर में दुकानें बंद कराने का प्रयास किया। प्रशासन की सख्ती से यह चले गए। वहीं गुरसहायगंज में किसानों को कस्बे में घुसने से रोक दिया गया। एक्सप्रेसवे पर भी नहीं चढ़ने दिया गया। इस पर नारेबाजी के साथ हंगामा हुआ।
विज्ञापन

सदर में किसान आंदोलन का असर नहीं रहा। यहां किसी संगठन ने प्रदर्शन नहीं किया। ऐहतियात के तौर पर पुलिस तैनात रही। कहीं-कहीं किसान हरी टोपी पहने दिखाई दिए। इन्हें पुलिस प्रशासन ने समझा कर वापस कर दिया। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के आधा दर्जन किसान जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। इनसे ज्ञापन लेकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार किसान संगठनों के भारत बंद के एलान पर पुलिस फोर्स जगह-जगह मुस्तैद रहा। अमोलर, तालग्राम और ताहपुर में दुकानें बंद कराने का प्रयास किया गया। पुलिस सख्ती के चलते आम दिनों की तरह बाजार खुला रहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला संगठन मंत्री रनवीर सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अमोलर बाजार में नारेबाजी करते हुए दुकानें बंद कराईं। पुलिस फोर्स के पहुंचते ही यह मौके से खिसक गए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा कट पर पुलिस ने सख्ती दिखाकर चढ़ने से रोक दिया। इस बीच भारतीय किसान यूनियन( टिकैत गुट )के जिला अध्यक्ष शमीम सिद्दीकी और महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सीओ शिवप्रताप सिंह ने समझा बुझाकर शांत किया। इस मौके पर मिथलेश कुमारी, तारा देवी, विमलेश त्रिपाठी, लक्ष्मी देवी, उपेंद्र, नोमान सिद्दीकी, राजा अनमोल सिंह, अनिल तोमर, सत्यम शर्मा, विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन में जा रहे किसानों को प्रशासन ने रोका
तिर्वा। किसान आंदोलन में समर्थकों समेत जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। तहसीलदार ने दो घंटे तक अपने कार्यालय में वार्ता कर प्रदर्शन को विफल कर दिया। प्रशासन को सूचना मिली कि किसान नेता ट्रैक्टर पर समर्थकों को लेकर आंदोलन के लिए गुरसहायगंज जा रहे हैं। तहसीलदार ने गांधी चौराहे पर खडे़ होकर यहां से गुजर रहे किसान नेताओं को समर्थकों समेत रोक लिया। (संवाद)
तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग
भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट ने सोमवार को जिलाध्यक्ष हरवंश सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें तीनों कृषि कानून वापस लेने समेत अन्य मांगें की गईं।

किसानों को सड़क पर खेत का दिया जा रहा मुआवजा
भारतीय किसान संघ के नेताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि मितौली से जलालाबाद मार्ग वाया बदलेपुरवा तक पक्की सड़क बनी हुई है। अब वहीं माइनर के लिए जमीन अधिग्रहीत की गई। किसानों को मुआवजा सड़क के सर्किल रेट के हिसाब से नहीं दिया जा रहा है। खेत के हिसाब से दिया जा रहा है। जिलाधिकारी से सड़क के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed