फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers protest for toll waiver on highway

Kannauj News: हाईवे पर टोल माफी के लिए किसानों का प्रदर्शन

Wed, 16 Jul 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest for toll waiver on highway
जसोदा। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर किसानों ने टोल माफी के लिए बुधवार को प्रदर्शन कर टोल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के प्रदेश महासचिव सत्यम गुप्ता और जिलाध्यक्ष हाशिम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने टोल मैनेजर से मुलाकात की। किसानों ने कहा कि पहले की तरह किसान यूनियन की गाड़ियां बिना टोल दिए ही निकलेंगी, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा कि किसान नेताओं की गाड़ियों से फास्ट टैग के माध्यम से टोल का पैसा कट जाता है और फास्ट टैग का बैलेंस माइनस में चला जाता है। मैनेजर ने बताया कि एक बार आपका पैसा माइनस में जाएगा तो पैसा नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई गाड़ियों में किसान नेताओं के स्टीकर लगे रहते हैं और वह लोग गाड़ी का प्रयोग सवारी या बुकिंग के तौर पर करते हैं। टोल मैनेजर ने बताया कि पहले जेवां टोल प्लाजा पर कोरल एसोसिएट कंपनी का टेंडर था, जो 15 जुलाई तक रहा। इसके बाद 16 जुलाई से ईगल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड को टेंडर मिला है। टोल पर जो भी कार्य इसी कंपनी के देख रेख में होंगे।
विज्ञापन

टोल मैनेजर घनश्याम भदौरिया ने बताया कि जिन गाड़ियों पर किसान यूनियन की पट्टी लगी है। वहीं, गाड़ियां बिना टोल दिए निकाली जाएंगी। कुछ गाड़ियां पट्टी लगाकर डग्गामारी करती हैं या बुकिंग पर चलती है। वह गाड़ियां बिना टोल दिए नहीं निकाली जाएगी। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आमिर, शादाब, आलम आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed