फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers on the banks of Ganga should cultivate vegetables, Horticulture Department will help

Kannauj News: गंगा किनारे के किसान करें सब्जी की खेती, उद्यान विभाग करेगा मदद

Tue, 01 Oct 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers on the banks of Ganga should cultivate vegetables, Horticulture Department will help
कन्नौज। गंगा किनारे के किसान बाढ़ से प्रभावित किसान सब्जियों की खेती कर सकता है। इसके लिए उद्यान विभाग किसानों की मदद भी करेगा। किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में औद्यानिक विकास योजना के तहत टमाटर, मिर्च, लौकी, खीरा, कद्दू, तरोई जैसी सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा। एकीकृत बागवानी योजना में किसान टमाटर, कद्दू, लौकी, तरोई और खीरा की खेती कर सकता है। रबी प्याज की खेती भी किसान कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी ने बताया कि रबी प्याज की फसल के लिए जिले को 200 हेक्टेयर, एकीकृत बागवानी के लिए 125 हेक्टेयर और गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में औद्यानिक विकास योजना के लिए 170 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। लाभार्थी किसानों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed