फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers happy due to doubling of chilli prices, selling up to Rs 60 a kg in vegetable markets

मिर्च के भाव दोगुने होने से किसान खुश, सब्जी मंडियों में 60 रुपये किलो तक बिक रही

Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers happy due to doubling of chilli prices, selling up to Rs 60 a kg in vegetable markets
सलेमपुर में मिर्च की तुड़ाई करते किसान। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। हरी मिर्च के दामों में तेजी आने से किसान खुश हैं। अभी तक 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही हरी मिर्च के भाव इलाकाई सब्जी मंडियों में 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

इस साल बड़े पैमाने पर मिर्च की खेती की गई है। अमोलर, सलेमपुर, पुखरांवा, मवैइया, ताहपुर, सकरवारा, टिकुरियन, अकरमाबाद, नरुइया, किशनपुर, अतरौली समेत कई गांवों में किसानों ने मिर्च की फसल की है। इस समय तुड़ान शुरू हो गया। चार दिन में मिर्च के दामों में भारी उछाल आया है। कानपुर समेत इलाकाई सब्जी मंडी, सराय प्रयाग, छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा में मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

अमोलर के किसान मौजीलाल, रामबाबू, सुरजीत, सलेमपुर के चेतराम, सच्चे, धर्मेंद्र, ताहपुर के वीरेंद्र कुमार, महेंद्र अतरौली के ओमप्रकाश का कहना है कि 10 दिन से मिर्च की तुड़ान शुरू है। इस बार फसल काफी अच्छी है। शुरुआती दौर में भाव कम थे। किसानों का कहना है कि इस समय ब्लाक क्षेत्र में 500 बीघा से अधिक में मिर्च की खेती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमोलर के थोक सब्जी विक्रेता राम प्रकाश का कहना है कि असमय बारिश में मिर्च की फसल बर्बाद हो गई। इसके बाद रोपाई नहीं हो पाई। बाजार में मिर्च की आवक कम है। मांग बढ़ी हुई है। इससे दाम चढ़ गए हैं। वहीं जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मिर्च नगदी की फसल है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed