{"_id":"584eec6b4f1c1b6a6f649e92","slug":"farmers-cooperative-society-and-a-half-million-outstanding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति का किसानों पर साढ़े तीन करोड़ बकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति का किसानों पर साढ़े तीन करोड़ बकाया
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सचिव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सेवा सहकारी समिति पूर्वी का 1560 किसानों पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये बकाया है। नोटबंदी के बाद अभी तक समिति पर किसी भी बकाएदार किसान ने रुपया जमा नहीं किया है। अधिकारियों ने समिति के सचिव से बकाएदारों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
नगर के पूर्वी बाईपास स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर सचिव बृजेश कुमार यादव ने बताया कि बकाएदार किसानों की सूची जिला सहायक निबंधक (सहकारी समितियां) ने मांगी थी। समिति में 1560 किसानों पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये बकाया है। खरीफ में 648 किसानों को 2.50 करोड़ का ऋण दिया गया था। इसी तरह रबी में 221 किसानों को 44.82 लाख का ऋण दिया गया था। इस सीजन में कुल एक करोड़ 21 लाख 95 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया था। अभी तक केवल 28 लाख की वसूली हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद किसी भी बकाएदार किसान ने रुपये जमा नहीं किए हैं। सूची उच्चाधिकारियों के पास भेजी जा रही है। किसान के पास रुपया नहीं है और आलू पर भी मंदी होने के कारण मानवीय आधार पर बकाएदारों को नोटिस नहीं भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन