फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer who was driving Anna cattle died due to electrocution

Mahoba: किसान की करंट लगने से मौत, अन्ना मवेशी भगाते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 24 Jul 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 24 Jul 2023 12:12 AM IST
सार

थानाध्यक्ष यशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। घटना से मृतक की पत्नी गीता, दो पुत्रियां दीक्षा व दीपा और पुत्र आनंद का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Farmer who was driving Anna cattle died due to electrocution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महोबा जिले में थाना महोबकंठ के काशीपुरा गांव में खेत से अन्ना मवेशी भगाते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर के खंभों के सपोर्टर में करंट उतरने से घटना हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काशीपुरा निवासी भानसिंह यादव (38) बटाई पर भूमि लेकर खेती-किसानी का काम करता था। रविवार को वह खेत की रखवाली कर रहा था। तभी दोपहर तीन बजे खेत में अन्ना मवेशी घुस आए। जिन्हें लाठी लेकर किसान खदेड़ता हुआ खेत के बाहर कर रहा था। तभी खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर के खंभों के सपोर्टर में करंट आने से वह चपेट में आ गया।
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के चचेरे भाई रामअवतार ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। घटना से मृतक की पत्नी गीता, दो पुत्रियां दीक्षा व दीपा और पुत्र आनंद का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed