फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The farmer threatened to commit suicide in kannauj, then the officer handed over the land after measuring it

Kannauj: किसान ने आत्मदाह की दी धमकी...तो दौड़ अफसर, पैमाइश कराकर सुपुर्द कर दी जमीन, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 03 Feb 2023 03:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2023 03:26 PM IST
सार

सौरिख थाना क्षेत्र के सराय कायम गांव में पट्टे की जमीन पर दबंगों का कब्जा था। इससे क्षुब्ध किसान ने आत्मदाह की धमकी दी, तो मौके पर अफसर पहुंच गए।

विज्ञापन
The farmer threatened to commit suicide in kannauj, then the officer handed over the land after measuring it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के सराय कायम गांव में पट्टे की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर परेशान किसान ने आत्मदाह की धमकी दी। यह सुनते ही अफसरों की टीम गांव पहुंच गई। एसडीएम व तहसीलदार ने जमीन की पैमाइश कराई।

विज्ञापन

इसके बाद कब्जे की जमीन पर फसल को जुतवा कर किसान के सुपुर्द कर दी गई। शिकायत थी कि थाना क्षेत्र के सराय कायम गांव निवासी किसान हरिशरन सिंह की पट्टे जमीन पर कांकरपुर गांव निवासी ध्यानचंद, चरन सिंह, वीर सिंह, विकास उर्फ रामू ने कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

किसान ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल समेत संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद भी न तो कार्रवाई हुई और न ही जमीन मिली। परेशान होकर किसान हरिशरन ने एसडीएम अशोक कुमार से शिकायत करते तहसील में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की धमकी से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राजस्व व पुलिस टीम के साथ बुधवार को मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक राकेश बाबू, क्षेत्रीय लेखपाल होमेंद्र पाल, लेखपाल राजेश सोनकर, आशीष अवस्थी, विक्रम सिंह ने पैमाइश की।

अवैध कब्जा पाए जाने पर अधिकारियों ने ट्रैक्टर बुलवाकर हरिशरन की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को जुतवाकर कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम ने बताया कि दोबारा किसान की जमीन पर कब्जे का प्रयास करने की शिकायत मिली तो  दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed