फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer sleeping in courtyard shot, serious

Kannauj News: आंगन में सो रहे किसान को गोली मारी, गंभीर

Sat, 25 May 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer sleeping in courtyard shot, serious
तिर्वा (कन्नौज)। आंगन में सो रहे किसान को देर रात किसी ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया है। परिजनों ने देर शाम तक तहरीर नही दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के पुनगरा गांव निवासी बाबू सिंह (48) खेतीबाड़ी करते हैं। उनके पुत्र सुरजीत ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पिता आंगन में सो रहे थे। मां कुंती और वह छत पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे फायर की आवाज सुनी। दोनों छत से नीचे उतर आए तो देखा कि बाबू सिंह के सीने के दाएं ओर गोली लगी है, मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से बाबू सिंह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। जानकारी पर थाना प्रभारी किशन पाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए आसपास के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है। परीक्षण और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश से इनकार, बदमाशों पर शक
किसान और उसके परिजन अज्ञात बदमाशों पर गोली मारने की आशंका जता रहे हैं। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। परिजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। फिर आखिर बदमाश क्यों किसान को गोली मारेंगे। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed