{"_id":"5dc461538ebc3e5b2c1d3163","slug":"farmer-s-death-due-to-fire-in-suspicious-circumstances-kannauj-news-knp524447656","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में आग से जलकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में आग से जलकर किसान की मौत
विज्ञापन
जगदीश बाथम (फाइल फोटो)।
- फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़। कस्बा के मोहल्ला नुनार में कमरे में लगी आग से किसान की जलकर मौत हो गई। सुबह पत्नी ने जब कमरे से निकलता धुआं देखा तो कुंडी खोली। जगदीश के शव को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला नुनार निवासी जगदीश बाथम (55) पुत्र गुलजारी लाल कमरे में सोया था। रात में किसी समय अचानक लगी आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे जलकर उसकी मौत हो गई। दूसरे कमरे में सोई पत्नी सावित्री सुबह उठी और जगदीश के कमरे से धुआं निकलता देखा। पत्नी ने लकड़ी के सहारे कमरे के अंदर से लगी कुंडी खोली तो कमरे के अंदर का नजारा देख उसकी चीख निकल पड़ी। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसान की मौत की सूचना पर तहसीलदार अभिमन्यु कुमार भी पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि किसान अपनी पत्नी से काफी समय से अलग रहता था। उसकी पत्नी सावित्री थाने में पुलिस का खाना बनाती है। बीती रात जगदीश कमरे में बिस्तर पर सोया था। अचानक किसी तरह लगी आग से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने बताया कि जगदीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जगदीश की तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। एक बेटा है जो मां के साथ रहता है।