फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer killed, youth injured after being hit by a speeding bike

Kannauj News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत, युवक घायल

Sun, 19 Apr 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 19 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed, youth injured after being hit by a speeding bike
छिबरामऊ। सड़क किनारे खड़े किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया ।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे महमूदपुर खास निवासी श्री कृष्ण पाल (48) सड़क किनारे तसला लेकर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी बेबी, बेटे सोनू (25), अमित (22), प्रियांशु (18) व बेटियां अंजलि (19) और मोहनी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। हादसे में बाइक सवार युवक पवन कुमार (20) निवासी भारतपुर, थाना बेवर जिला मैनपुरी भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष भागमल सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed