फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   farmer in jepardy

कुलाबे में पानी न आने से सिंचाई बाधित

Thu, 06 Aug 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
farmer in jepardy
एसडीएम गौरव शुक्ला को ज्ञापन सौंपता ग्रामीण। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। ग्राम कांकरपुर में सिंचाई को पानी पहुंचाने वाले जिंदापुर रजबहा के कुलाबा संख्या आठ की सफाई न होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम गौरव शुक्ला से परेशानी बताई। एसडीएम ने बताया कि सिंचाई विभाग को कुलाबे की सफाई कराने को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

कांकरपुर निवासी प्रदीप कुमार, रामपाल सिंह, विवेक यादव ने बताया कि जिंदापुर रजबहा से निकले कुलाबा संख्या आठ से गांव के खेतों तक पानी पहुंचता है। दूरी लगभग दो किलोमीटर है। कई वर्षों से रजबहा में पानी आने के बाद भी कुलाबे में पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्राम प्रधान से कुलाबे की सफाई कराने को कई बार कहा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी धान व मक्का की फसलों को नुकसान हो रहा है। गांव के गोरेलाल, रामवेश, कमल किशोर, मास्टर सिंह, सौदान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चतुर सिंह, बबलू पांडेय, अवधेश, सामोद दुबे, महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, सुखेंद्र सिंह, अजय पाल, अनिल कुमार, हरमोहन यादव व नाहर सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed