फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer fired upon in protest against ball coming into field

Kannauj News: खेत में गेंद आने के विरोध में किसान पर किया फायर

Wed, 17 Jan 2024 02:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 17 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer fired upon in protest against ball coming into field
इंदरगढ़। मैच खेल रहे युवकों की गेंद बार-बार खेत में आ रही थी। फसल नष्ट होते देख किसान ने विरोध किया तो युवक गाली-गलौज करने लगे और फायर कर दिया। जिसमें किसान बाल-बाल बच गया। किसान ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पट्टी परसरामऊ गांव निवासी अरविंद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार की दोपहर वह खेत में गेहूं की फसल में पानी लगा रहा था। इसी दौरान बिजली चली गई। खेत के पास कुछ युवक मैच खेल रहे थे। जिसकी गेंद बार-बार खेत में आ रही थी। युवक गेंद उठाने के लिए खेत में आ रहे थे, जिससे गेहूं की फसल नष्ट हो रही थी।
विज्ञापन

इस बात का विरोध करने पर मैच खेल रहे एक युवक ने गालीगलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर गुस्साए युवक ने फोन कर गांव के ही अपने साथी को बुला लिया और तमंचा से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। कहा कि आरोपी युवक जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। किसान ने दो युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी किशनपाल ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed