{"_id":"6886735ff2acc05f410e3d34","slug":"farmer-drowned-in-pandu-river-no-trace-found-kannauj-news-c-214-1-knj1005-134848-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पांडु नदी में डूबा किसान, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पांडु नदी में डूबा किसान, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
ठठिया। पांडु नदी में रविवार दोपहर हाथ धोते समय पैर फिसलने से किसान डूब गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसान की तलाश की पर सफलता नहीं मिली। गोताखोर को बुलाकर पुलिस किसान की तलाश करा रही है।
क्षेत्र के औसेर गांव निवासी दिनेश सविता (35) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि दोपहर दो बजे खेत में धान की रोपाई करने के बाद पास ही स्थित पांडु नदी में दिनेश हाथ-पैर धोने गए थे। पैर फिसलने से वह नदी में गिरकर डूबने लगे। खेत पर काम कर रहे लोगों ने दिनेश को डूबते देखा और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में किसान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से किसान की तलाश की जा रही है।