{"_id":"64b5907b9eb96e8d6a059bb4","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-in-water-kannauj-news-c-214-1-knj1003-666-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पानी में उतरा करंट, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पानी में उतरा करंट, किसान की मौत
Tue, 18 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
इंदरगढ़। धान की खेत मे रुपाई करते समय पानी मे करंट उतर आया। इस हादसे में किसान झुलस गया। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के फाकिरापुर गांव निवासी आफिक अली (30) अपने मनसुखपूर्वा गांव के खेत में धान की रुपाई कर रहा था। इसी दौरान समर से पानी मे करंट उतर आया। जिससे वह झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर आ गए। थानाध्यक्ष किशन पाल ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।