फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer attacked with knife in boundary dispute

Kannauj News: मेड़ के विवाद में किसान पर चाकू से किया हमला

Wed, 30 Oct 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with knife in boundary dispute
छिबरामऊ। मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। विवाद में चाकू के हमला से घायल हुए दो किसानों को सीएचसी लाया गया। खून का रिसाव बंद न होने पर चिकित्सक की सलाह पर एक युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हनापुर निवासी अनिल दुबे सुबह सात बजे खेतों पर आलू की बुआई के लिए गए थे। पड़ोसी खेत मालिक मेड़ को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। पास में खेतों में काम कर रहे अशोक ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास किया। छीना छपटी के प्रयास में वह भी चाकू लगने से घायल हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां से अनिल कुमार को कानपुर भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कश्यप ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed