फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Family members of the missing teenager have lodged a formal complaint

Kannauj News: लापता किशोर के परिजनों ने दी तहरीर

Sun, 05 Jul 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Family members of the missing teenager have lodged a formal complaint
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के पूरा राय गांव से एक 15 वर्षीय किशोर के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ग्राम निवासी हरिनंदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा मोनू, (15) दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन मोनू का कहीं पता नहीं चल सका। किशोर के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed