फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Family members create ruckus over death of youth in nursing home

Kannauj News: नर्सिंग होम में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sun, 02 Nov 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus over death of youth in nursing home
गुरसहायगंज (कन्नौज)। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत होने परिजनों ने हंगामा किया। साथ ही जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पिता ने शनिवार को अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की चौकी पचोर के ग्राम मतौली निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि बेटा विमलेश कुमार (30) शुक्रवार सुबह अचानक बीमार हो गया। परिजन उसे जीटी रोड स्थित सुपर हेल्थकेयर सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। सर्वेश के अनुसार, बेटे की हालत भर्ती के बाद लगातार बिगड़ती रही पर डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती। पिता ने डॉक्टर से कई बार कहा कि यदि इलाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा है तो बेटे को बड़े अस्पताल में रेफर कर दें पर डॉक्टर ने मना कर दिया। यहां तक कि जब परिवार ने कानपुर ले जाने के लिए गांव से वाहन मंगवाया, तो डॉक्टर ने मरीज को रेफर करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात आठ बजे जब विमलेश की हालत गंभीर हो गई, तब डॉक्टर ने अपने वाहन से उसे कानपुर भेजने की व्यवस्था की पर रास्ते में ही विमलेश ने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि बेटे की मौत अस्पताल में ही हो गई थी। डॉक्टरों ने उसे मृत अवस्था में रेफर किया। रास्ते में जब शरीर ठंडा पड़ा तो परिजनों को सच्चाई का पता चला। युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव और इलाके में फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी, सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह, समधन चौकी इंचार्ज दीपक कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज दीपक चौधरी और तालग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित कर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने डॉक्टर के खिलाफ दी तहरीर
युवक के पिता सर्वेश कुमार ने शनिवार सुबह कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टर और उसके स्टाफ पर जानबूझ कर गलत इलाज करने तथा मरीज को रेफर न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सुपर हेल्थकेयर सेंटर के डाॅ.एमएस खान ने बताया कि मरीज गंभीर अवस्था में लाया गया था, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। जांच रिपोर्ट सही न आने पर मरीज को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, रास्ते में मौत हो गई। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। मरीज के पेट में संक्रमण फैल गया था। अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि चिकित्सीय लापरवाही पाई गई तो संबंधित डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed