फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fake liquor factory busted

नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Tue, 05 Feb 2019 11:40 PM IST
कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fake liquor factory busted
दो लोग गिरफ्तार।
तिर्वा। शराब माफियाओं के विरुद्ध में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर देसी शराब के क्वाटर, 120 लीटर केमिकल, स्टीकर व बोतलों के ढक्कन बरामद किए हैं।   
विज्ञापन


 अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही पुलिस ने कस्बे के बरधईया मार्ग पर एक मकान में छापा मारा। कार्रवाई होते ही मकान के अंदर रह रहे दो लोग पुलिस देख भाग खड़े हुए। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम थाना ठठिया के धन्नापुर्वा निवासी अनुज राजपूत पुत्र राजेश व जनपद मैनपुरी थाना बेबर गांव टोडरपुर निवासी ब्रम्हपाल पुत्र कन्हई बताया। पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली तो वहां पर 60-60 लीटर दो केन, जिसमें केमिकल भरा हुआ था।
विज्ञापन


30 खाली क्वाटर, 32 सौ स्टीकर मस्तीह ब्रांड के, नौ सौ ढक्कन व एक बाइक बरामद की। सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि यह लोग केमिकल, पानी व रंग मिलाकर नकली शराब तैयार करते थे। मकान के अंदर पैकिंग कर ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री कराते थे। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ की जा रही हैं, और भी लोग इस काम में लिप्त है। उनकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। खुलासे के दौरान कोतवाल आमोद कुमार, स्वाट टीम प्रभारी राकेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed