{"_id":"5a511ad74f1c1b3e198b53e7","slug":"express-way-flattening-with-solar-light","type":"story","status":"publish","title_hn":" ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, 3.6 पहुंचा पारा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, 3.6 पहुंचा पारा, एक की मौत
kannauj
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
शहर में सुबह कोहरे का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। शनिवार को ठंड ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार के मुकाबले यह चार डिग्री बढ़कर 19.6 हो गया। उधर, ठठिया में ठंड लगने से एक युवक की मौत हो गई। शाम होते ही गलन ने लोगों को खूब परेशान किया। लोगों अलाव का सहारा लेते देखे गए। सुबह से धूप निकलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इसे फसलों के लिए संजीवनी बताया जा रहा है।
25 दिसंबर से शुरू हुई कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शनिवार को और लुढ़ककर 3.6 पर पहुंच गया। पारे ने यह आंकड़ा शनिवार तड़के छुआ। सुबह करीब 10 बजे तक तो लगा कि धूप के दर्शन आज भी नहीं होंगे लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ा लोगों को सूरज ने राहत दी। गुनगुनी धूप का हर कोई मजा लेते दिखा। उधर, सुबह से निकली धूप फसलों से किसी वरदान से कम नहीं रही। पाले और रोगों की समस्या से जूझ रहीं फसलों को इससे काफी फायदा पहुंचेगा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि धूप निकलेगी लेकिन सुबह और शाम ठंड के साथ ही गलन परेशान करेगी। शीतलहर तेज होगी। इससे बचने की जरूरत है।
उधर ठठिया के दुर्गेश मिश्रा (38) पुत्र राजेंद्र मिश्रा दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार को वह दिल्ली से घर आ रहा था। तभी रास्ते में ठंड लगने से वह बीमार हो गया। परिजन निजी चिकित्सक से उसका उपचार करा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे दुर्गेश मिश्रा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
धूप निकलते ही गुलजार हुआ गर्म कपड़े का बाजार
कन्नौज। एक सप्ताह बाद कोहरे की चादर हटी और सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी को निकल पड़े। शहर के फुटपाथ पर भी शनिवार को गर्म कपड़ों का बाजार सजा दिखा। लोगों में गर्म कपड़ों को खरीदने की होड़ सी शुरू हो गई। शहर के फु टपाथों पर लगी गर्म कपड़े की दुकानें हों या बाजार व मॉल में सभी जगह गर्म कपड़ों की खरीदारी शनिवार को खूब हुई। कपड़े की दुकानें सजाए दुकानदार भी बिक्री बढ़ने से खुशी से खिले हुए हैं।
वृद्ध के लिए भगवान बने युवा
कन्नौज। शहर के तिर्वा क्रासिंग कलक्ट्रेट रोड पर पुल के नीचे एक 70 वर्षीय वृद्व पूरी रात ठंड से कांपता रहा। रोड से डीएम, एसडीएम, एसपी, एएसपी समेत कई अधिकारियों के वाहन गुजरते रहे लेकिन अधिकारियों की नजर उस पर नहीं पड़ी। तिर्वा क्रासिंग पर मिष्ठान भंडार संचालक धीरू मिश्रा ने वृद्व को कांपते देखा तो उन्होेंने अपने साथी विक्रांत अगिभनहोत्री समेत अन्य साथियों के साथ उसके आस-पास अलाव जलाकर उसकी ठंड दूर की। युवाओं ने उसे खड़ा कर गर्म कपड़े पहनाएं और उसे रैन बसेरे तक ले गए। जिसने भी देखा यही कहा कि ये लड़के भगवान बन गए इस वृद्व के लिए। लोगों ने इस पर जिला प्रशासन की जमकर आलोचना भी की।