{"_id":"5c7042d6bdec22737a368bf5","slug":"exhausted-eyes-pay-tribute-to-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को श्रद्धांजलि देते छलक उठीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को श्रद्धांजलि देते छलक उठीं आंखें
Sat, 23 Feb 2019 12:13 AM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
शहीद प्रदीप सिंह को श्रद्धांजलि देतीं पत्नी नीरज देवी व उनकी पुत्री।
- फोटो : amarujala
सुखसेनपुर के गांव अजान में शहीद प्रदीप सिंह के शांति पाठ में श्रद्धांजलि देने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों की आंखें नम हो गईं।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए अजान गांव के सीआरपीएफ जवान प्रदीप सिंह यादव का शुक्रवार को शांति पाठ था। सुबह से कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों और आस-पड़ोस गांव के लोगों के शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया। शांति पाठ के बाद शहीद के पिता अमर सिंह, भाई कुलदीप सिंह के अलावा अन्य परिजनों के साथ पत्नी नीरज देवी अपनी दोनों पुत्रियों सुप्रिया व सोना के साथ शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करने आईं, तो उनकीं आंखें छलछला आईं। आंसुओं की धार बह निकली। उस समय माहौल गमगीन हो गया। हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, पूर्व सांसद दर्शन सिंह के बेटे नीरज यादव, इंजी.अनिल पाल, अजीत यादव, नीरज शास्त्री, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव, अमित गुप्ता समेत काफी लोगों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।