{"_id":"d15fe8428946477ed152e90eaff9ec26","slug":"excavation-of-the-mound-seeking-police-protection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा में टीले की खुदाई की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा में टीले की खुदाई की मांग
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियरमऊ गांव में ऐतिहासिक टीले की खुदाई के दौरान कीमती सिक्के मिलने का मामला तूल पकड़ने लगा है। तनातनी को देखते हुए टीले की खुदाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। गांव वालों ने डीएम से पूरे मामले की जांच कराने और पुरातत्व विभाग की देखरेख में टीले की खुदाई कराने की गुहार की है।
20 मार्च की शाम टीले की खुदाई के दौरान कीमती सिक्के मिले थे। इसको लेकर वहां अफरातफरी मची रही। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो लोंगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में सभी को छोड़ दिया। मामले में दारोगा का कहना है कि उसे चार सिक्के मिले हैं, जिन्हें पुरातत्व विभाग के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं ठेकेदार पदम सिंह भदौरिया ने बताया किउनके पास मात्र एक सिक्का है।
इस सिक्के को वह पुरातत्व विभाग को सौंप देंगे। उन्होंने बताया कि अभी वह बाहर हैं। लौटकर आएंगे तो फोटो करा देंगे। वहीं घटना के बाद जेई और दारोगा छुट्टी पर चले गए हैं। फिलहाल मौके से जेसीबी मशीन भी हटा ली गई है। खुदाई बंद कराकर दीवार बनवाना शुरू कर दिया गया है। उधर पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक कलंदर का कहना है कि उन्होंने आगरा कार्यालय के उच्चाधिकारियों को सिक्के मिलने की जानकारी दे दी है। सिक्कों की फोटो मंगाई गई है।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने गुरसहायगंज कोतवाल से फोन पर वार्ता की। कोतवाल ने बताया कि जिस दारोगा के पास सिक्के हैं वह तीन दिन के लिए छुट्टी पर गए हैं। वापस लौटने पर सिक्के पुरातत्व विभाग के हवाले किए जाएंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खुदाई के दौरान निकले घड़े में कई सिक्के थे, जिन्हें शुरुआत में पहुंचे लोग जेबों में भरकर ले गए। सियरमऊ निवासी राजू राठौर, रामपाल सविता, चंद्र प्रकाश, देवेंद्र पाल आदि ने कहा कि प्रशासन मामले को हल्के में ले रहा है। यदि सूचना के बाद से ही पुलिस सही से जांच करती तो सिक्के गायब न होते।
प्रधान की तरफ से देंगे प्रार्थनापत्र
प्रधान प्रतिनिधि मेघनाथ दिवाकर का कहना है कि वह डीएम अनुज कुमार झा को प्रार्थनापत्र देंगे। डीएम से इस ऐतिहासिक टीले की खुदाई पर प्रशासन की देखरेख में कराने की मांग करेंगे, ताकि खुदाई के वक्त जो कुछ भी निकले उससे उनके ग्राम पंचायत का विकास कार्य कराया जाए।
टीले की तरफ जाने वालों पर नजर
सियरमऊ के ग्रामीण अब टीले की तरफ नजर रखे हैं। वहां आने-जाने वालों की खबर ली जा रही है। लोगों को आशंका है कि टीले में अभी भी बेशकीमती संपदा है। इसे निकालने के लिए रात में या चुपचाप किसी समय चोरी-छुपे खुदाई की जा सकती है। इसलिए गार्डों को आदेश दिए गए हैं कि कोई भी ग्रामीण खुदाई स्थल पर न पहुंचने पाए।
डीएम के हवाले किए 15 सिक्के
कन्नौज। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरएम अग्निहोत्री ने बताया कि खुदाई के दौरान जेई वर्मा और ठेकेदार पदम सिंह को 15 सिक्के मिले थे। सभी सिक्के पुरातन काल के तांबे के हैं। इन सभी सिक्कों को डीएम की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।