फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Examination of students who failed in two semesters on 14th and 15th

Kannauj News: दो सेमेस्टर में फेल छात्रों की 14 व 15 को परीक्षा

Tue, 05 Dec 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 05 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Examination of students who failed in two semesters on 14th and 15th
तिर्वा। आईटीआई पाठ्यक्रम के दो सेमेस्टर की परीक्षाओं में फैल हुए छात्रों की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। इसको लेकर संस्थान प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षाएं महीने की 14 व 15 दिसंबर को होंगी।
विज्ञापन




राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहेरिन के प्रधानाचार्य परवेज खान ने बताया कि चार राजकीय व दो निजी आईटीआई के 242 छात्र जो पिछले सेमेस्टर की परीक्षा में फेल हो गए थे। छात्रों के लिए सीबीटी ( कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। परीक्षाएं 14 व 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन




आईटीआई में 13 प्रशिक्षार्थी ने दी पूरक परीक्षा



तालग्राम। राजकीय औद्योगिक संस्थान रसूलाबाद तालग्राम में एक दिसंबर से चल रही पूरक परीक्षाएं मंगलवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन 13 प्रशिक्षार्थियों ने पूरक परीक्षा दी है। आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 ट्रेडों के 27 प्रशिक्षार्थी विगत वर्ष किसी कारण से परीक्षा नहीं दे सके और उन्हें अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया था। एक दिसंबर से अलग-अलग ट्रेडों के बच्चों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की जा रही है। अंतिम दिन अनुदेशक संजय कनौजिया व वरुण कुमार ने पूरक परीक्षा संपन्न कराई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाल ने बताया कि पूरक परीक्षाएं पूरी हो गई हैं। मूल्यांकन के बाद जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed