{"_id":"60bd09fb8ebc3e78bf0fe424","slug":"ex-serviceman-s-daughter-raised-the-value-of-the-district-kannauj-news-knp632480645","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
Ex-serviceman's daughter raised the value of the district
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन। ग्राम छतनेपुर नादेमऊ के पूर्व सैनिक बृजनंदन सिंह की बेटी कंचन ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। इनका चयन क्षेत्रीय युवा विकास कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है।
कंचन सिंह ने हाईस्कूल की शिक्षा सुभाष इंटर कालेज नादेमऊ, इंटर की क्रांतिकारी शिक्षा सदन त्रिलोकपुर, बीएससी चौधरी जमादार सिंह महिला महाविद्यालय से पास की। माता-पिता का निधन होने के बावजूद चार छोटे भाई-बहनों की परवरिश के साथ कठिन मेहनत कर इस परीक्षा को पास किया।
कंचन के ताऊ रूप मंगल सिंह और इंदल सिंह ने उनका बहुत साथ दिया। कंचन के अनुसार वह पिता की प्रेरणा से आगे बढ़ रही हैं। कंचन ने एमए भूगोल से किया और नेट की परीक्षा पास की। वर्तमान में कंचन स्वामी गिरीशानंद डिग्री कॉलेज तिर्वा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
कंचन ने 2018 व 2019 में पीसीएस मेंस की परीक्षा पास की थीं, लेकिन अंतिम रूप से चयन नहीं हो सका। उनका कहना है कि वह आईएएस या पीसीएस बनकर देश और समाज की सेवा करेंगी।