फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Establishment of Triveni forest in Bahadurpur Ujjaina village

Kannauj News: बहादुरपुर उज्जैना गांव में त्रिवेणी वन की स्थापना

Thu, 24 Jul 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Establishment of Triveni forest in Bahadurpur Ujjaina village
कन्नौज। जिले के दौरे पर आईं प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने बुधवार को विभिन्न योजनाओं के 156 लाभार्थियों को 7.60 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव मदद कर रही है। उन्होंने बहादुरपुर उज्जैना गांव में त्रिवेणी वन की स्थापना की और पीपल व नीम के पौधे रोपित किए। मलिन बस्ती में जाकर महिलाओं और बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाभार्थियों को औपचारिक रूप से सांकेतिक चेक प्रदान की। योजना के तहत जनपद के कुल 156 लाभार्थियों को धनराशि दी गई। इसमें सदर तहसील के 35, छिबरामऊ के 89 एवं तिर्वा के 32 लाभार्थी शामिल हैं। पंचायत कल्याण कोष के तहत मृत जनप्रतिनिधियों के परिजनाें को आर्थिक सहायता दी गई।
विज्ञापन

इसमें ब्लाक उमर्दा के ग्राम पैथाना के ग्राम प्रधान अशोक कुमार के परिजन को 10 लाख, सदर तहसील के ग्राम भिदासिन के ग्राम पंचायत सदस्य राशि, सौरिख के ग्राम हजरतपुर के ग्राम पंचायत सदस्य योगेंद्र सिंह, मुखड़ा ग्राम पंचायत सदस्य कुलदीप, जलालाबाद के खुदलापुर ग्राम पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। आजीविका मिशन के तहत 1664 स्वंय सहायता समूहों को 799.35 लाख ऋण वितरण का सांकेतिक चेक सौंपा गया। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत जैकी, अनन्या, अनुराग सिंह,अश्वनी कुमार, शिवनी व शिवकांत को पालन पोषण व शिक्षा के लिए 2,500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है, इसमें सांकेतिक चेक प्रदान की गई। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सीडीओ रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, एसडीएम सदर नवनीता राय, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
त्रिवेणी वन में मंत्री के साथ अफसरों ने लगाए पौधे
प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने ठाकुर बलदेव सिंह महाविद्यालय बहादुरपुर उज्जैना में वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत त्रिवेणी वन स्थापना दिवस के अवसर पीपल एवं नीम का पौधा रोपित किया। त्रिवेणी पौधरोपण में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया तथा जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी ने अफसरों के साथ पौधे रोपित किए। इसके बाद मौसमपुर अल्हण की मलिन बस्ती में जाकर महिलाओं व बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इनसेट---
प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा खेल का मैदान
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में गोशाला व खेल का मैदान अवश्य हो। गोशाला में हरा चारा, स्वच्छ जल आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। निराश्रित गौवंशों को अभियान चलाकर गौ-आश्रय स्थलों में सुरक्षित किया जाए। उन्होंने उवर्रक उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। किसान अनावश्यक उवर्रक का भंडारण न करें। उन्होने कहा कि 499 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान अथवा मनरेगा पार्क अवश्य होना चाहिए। जिन ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान अथवा मनरेगा पार्क नही है वहां पर यह व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि इस प्रकार स्वच्छता एप विकसित करें, जिससें स्वच्छता के कार्यों की निगरानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed