Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eradicate darkness with the light of lamps...

Kannauj News: दीपकों की रोशनी से मिटाएं अंधकार...

Sun, 12 Nov 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 12 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Eradicate darkness with the light of lamps...
कन्नौज। दीपावली पर्व को लेकर हर ओर उल्लास देखते ही बन रहा है। धन की देवी मां लक्ष्मी हर घर की दहलीज पर दस्तक देंगी। माता के स्वागत में पूरा जिला सजकर तैयार है, घरों पर झालरों की सज्जा, आंगन रंग-बिरंगी रंगोली व दीपकों की रोशनी से जग-मग नजर आएंगे। इससे पहले शनिवार को छोटी दीपावली के मौके पर अकाल मृत्यु टालने के लिए नरक चतुर्दशी मनाई गई। यम के नाम का दीपक जलाकर पापों से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन



अमावस्या की काली रात में माता लक्ष्मी के कदम धरती पर पड़ते ही एक नया उजियारा होगा। दीपकों की रोशनी से जहां धरा जगमग होगी, तो रंगबिरंगी आतिशबाजी से आसमान का दृश्य लुभाएगा। शाम को पूजन में मिष्ठान, फूल से माता का स्वागत माता की आरती होगी। हर व्यक्ति माता से सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य का वरदान मांगेंगे। उधर, गांवों में झोपड़ियों से लेकर घर रोशन होंगे। हर घर में धन की देवी लक्ष्मी का कदम पड़े इसके लिए महिलाएं और युवतियां कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। घरों से लेकर दुकान तक के किसी कोने में अब अटकी पड़ी गंदगी को खदेड़ कर बाहर किया जा चुका है।
विज्ञापन


बाजारों में रही रौनक

दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजारों में रौनक देखते ही बनी। पर्व को लेकर लोगों में खरीदारी का उत्साह भी परवान पर रहा। लक्ष्मी पूजन के लिए लोग हार-फूल, फल, गन्ना, दीपक, लक्ष्मी प्रतिमा, पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हुई। बाजार में लगी हर छोटी दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों की खूब बिक्री

दीपावली पर आतिशबाजी की परंपरा के चलते पटाखों की बिक्री हुई। पटाखों में सबसे सुरक्षित पेंसिल बम यानि नागिन ब्रांड की बिक्री खूब हो रही है। इसके अलावा बच्चों से लेकर युवाओं ने राकेट की भी जमकर खरीदारी की। जोरदार धमाके वाले पटाखों की भी बिक्री हो रही है। वैसे महंगाई की मार इस बार पटाखा बाजार में भी खूब दिख रही है। पटाखों की कीमत सुन लोगों का उत्साह थोड़ा कम जरूर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस बस दो दिन ही बिक्री करने को मिले हैं।

दीपावली की पूजन सामग्री



अमावस्या की रात महालक्ष्मी पूजन में केसर, रोली, चावल, पान, सुपारी, फल, फूल, दूध, खील, बताशे, सिंदूर, सूखे मेवे, मिठाई, दही, गंगाजल, धूप, अगरबत्ती, दीपक, रूई तथा कलावा, नारियल और तांबे का कलश चाहिए।



फोटो:09 : नमन द्विवेदी।

05:05 बजे से शाम 7:03 बजे तक लक्ष्मी पूजा मुहूर्त



आचार्य नमन द्विवेदी बताते हैं कि अमावस्या तिथि के दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि का आरंभ 12 नवंबर को दोपहर 2:43 बजे से हो रहा है और अगले दिन 13 नवंबर को दोपहर 12:56 बजे तक रहेगी। दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के विशेष महत्व है। लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम सात से रात 09:17 बजे तक है। दीपावली के दिन जल्दी उठना, परिवार के सदस्यों के साथ पूजा (प्रार्थना) में शामिल होना और भगवान और पूर्वजों से आशीर्वाद मांगना पारंपरिक है।








दीपावली की पूजन विधि



आचार्य सचिन तिवारी के मुताबिक लक्ष्मी जी की मूर्ति के सामने एक चौकी रखकर उस पर मौली बांधें। अब इस चौकी पर गणेश जी की व लक्ष्मी जी की मिट्टी या चांदी की मूर्ति स्थापित कर उन्हें तिलक लगाएं। चौकी पर छह चौमुखे व 26 छोटे दीपकों में तेल-बत्ती डालकर उन्हें जलाएं। इसके पश्चात जल, मौली, चावल, फल, गुड़, अबीर, गुलाल, धूप आदि से विधिवत पूजन करें। एक छोटा तथा एक चौमुखा दीपक रखकर लक्ष्मी जी का पूजन करें। पूजन करने के बाद एक-एक दीपक घर के कोनों में जलाकर रखें।फोटो :06: रेलवे रोड के करीब मां लक्ष्मी की मूर्ति को पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed