{"_id":"c6caeab1d5b982ccb3fe338cfc718836","slug":"encroachment-removed-for-sewer-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया गया
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड व नाला बनाने में आ रही दिक्कतों पर अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों के बाहर लगे सामान को अंदर कराया गया। बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी करन सिंह, सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक गेंदालाल की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विभागीय अधिकारियों ने सर्विस रोड के बाद बनने वाले नाले की पैमाइश की। निशान लगाकर अतिक्रमणकारियों को पीछे किया। इसके बाद जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई कराई गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मार्ग के किनारे आ रहे शिव मंदिर के चबूतरे व शिवलिंग को दूसरे स्थान पर विधिविधान से स्थापित कराया जाएगा। दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे नाली के पीछे ही अपना सामान रखें।