फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Employment oriented short term courses will be started in ITI

Kannauj News: आईटीआई में शुरू होंगे रोजगारपरक शॉर्ट टर्म कोर्स

Fri, 13 Feb 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Employment oriented short term courses will be started in ITI
तालग्राम। राजकीय आईटीआई में अब नियमित पाठ्यक्रमों के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अल्पकालीन, निशुल्क और रोजगारपरक शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू होंगे। कौशल विकास मिशन की एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत टाटा टेक्नोलॉजी की कार्यशाला में 360 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक तक की योग्यता वाले 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन


नोडल प्रधानाचार्य अनुज कुमार मौर्या ने बताया कि तालग्राम आईटीआई में कौशल विकास मिशन के सहयोग से टाटा टेक्नोलॉजी में ऑटोमोटिव और रोबोटिक्स ट्रेड में प्रवेश शुरू किए गए हैं। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे। प्रत्येक ट्रेड में 25-25 युवाओं को प्रवेश दिया जाएगा, और पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। इसी प्रकार, नोडल आईटीआई बेहरिन में रोबोटिक्स और प्लंबर ट्रेड में 50 युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाल ने बताया कि इन विशेष पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं और प्रवेश के लिए अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और चार पासपोर्ट साइज फोटो जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed