फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Employees see the smoke drifts into transformer

ट्रांसफार्मर में धुआं देख खिसके कर्मचारी

Fri, 03 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 03 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Employees see the smoke drifts into transformer
अंबेडकरनगर में विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा इस नए विद्युत उपकेंद्र का लाभ। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में सात दिन बाद लगा ट्रांसफार्मर चार्जिंग के दौरान फुंक गया। ग्रामीणों का रोष और ट्रांसफार्मर से धुआं देखकर बिजली कर्मचारी मौके से खिसक लिए। इधर, खफा ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर लगाया कमीशन खोरी का आरोप  उमर्दा कस्बावासी भीषण गर्मी में पिछले सात दिन से बिजली संकट झेल रहे थे। इस दौरान उपभोक्ता नीरज मिश्रा, संजय तिवारी, पंकज गुप्ता, अतुल कुमार, विनय अवस्थी, राजू बाजपेयी, संजू आदि ने ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर हंगामा किया था।
विज्ञापन


इधर, उपभोक्ताओं ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर डीएम से शिकायत किए जाने की बात कही थी। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन बुधवार को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवा दिया। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि कुछ ही घंटे में उन्हें बिजली मिलने लगेगी। इधर, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को चार्ज करने के लिए कनेक्शन कर दिया। तभी ट्रांसफार्मर धुआं देने लगा।
विज्ञापन


इस पर बिजली कर्मचारियों ने तत्काल शट डाउन लेकर लाइन बंद कराई और ट्रांसफार्मर का कनेक्शन अलग कर दिया। ट्रांसफार्मर से धुआं उठता देख भीड़ लगनी शुरू हो गई। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग में कमीशनखोरी का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं का गुस्सा देख मौके पर मौजूद बिजली कर्मचारी खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed