फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   employees are not getting salary

Kannauj News: कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन

Sun, 03 Sep 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 03 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
employees are not getting salary
कन्नौज। जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी की तैनाती नहीं होने से विकास कार्य ठप होने के साथ ही कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल रहा है। जब तक अपर मुख्य अधिकारी की तैनाती नहीं हो जाती है, तब तक वेतन जारी होने का रास्ता भी नहीं निकल सकता है। ऐसे में कर्मचारी शासन से अपर मुख्य अपर अधिकारी की तैनाती की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन

कन्नौज जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की कुर्सी अप्रैल से खाली पड़ी है। यहां के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुशवाहा के पास इस पद का भी प्रभार था। वह अप्रैल महीने से यहां की खाली कुर्सी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में शासन की ओर से पिछले महीने 18 अगस्त को अपर मुख्य अधिकारी के रूप में अरविंद कुमार आनंद की तैनाती कर रखी है। अब तक उन्होंने पदभार नहीं ग्रहण किया है। बताया गया है कि वह यहां आए थे, लेकिन पदभार नहीं मिलने से वापस चले गए। चूंकि उनकी तैनाती शासन स्तर से हुई है, इसलिए अब तक प्रभारी के रूप में काम देख रहे कार्यकारी अधिकारी विनोद कुशवाहा वेतन जारी करने का काम नहीं कर सकते हैं। 18 अगस्त तक पद पर रहने के दौरान उन्होंने कर्मचारियों का जुलाई महीने का वेतन जारी कर दिया था। अब जब तक अपर मुख्य अधिकारी की कुर्सी पर किसी अफसर की तैनाती नहीं हो जाती है, तब तक कर्मचारियों को वेतन के लिए इंतजार करना होगा। जिला पंचायत के कर्मचारियों के मुताबिक उनका वेतन तैयार है, सिर्फ हस्ताक्षर होना बाकी है। जब तक एएमए की तैनाती नहीं हो जाती है, तब तक वेतन जारी होने का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है।
विज्ञापन


999999999999
विकास कार्य भी ठप
जिला पंचायत में 18 अगस्त के बाद से किसी तरह का कोई काम नहीं हो रहा है। अगस्त में ही हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में आए प्रस्ताव का काम भी आगे नहीं बढ़ सका है। जिला पंचायत की ओर से जो भी काम होने हैं, वह जहां के तहां ठप पड़े हैं। कार्यालय में भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed