फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Emboldened by the swagger of their Thar SUV, a group of youths dragged the canteen operator out of the vehicle and beat him up.

Kannauj News: थार की हनक में चूर युवकों ने कैंटीन संचालक को कार से खींचकर पीटा

Sat, 20 Jun 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Emboldened by the swagger of their Thar SUV, a group of youths dragged the canteen operator out of the vehicle and beat him up.
कन्नौज। तिर्वा क्राॅसिंग स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार की शाम थार सवार युवकों की दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया। आरोप है कि थार में सवार तीन युवकों ने पहले कार को कट मारा। इसके बाद ओवरटेक कर कार रुकवा ली और कैंटीन संचालक को कार से उतारकर पीटा।
विज्ञापन

विकास भवन कैंटीन संचालक शिवा ने बताया कि वह साथी नीरज के साथ कार से तहसील स्थित कैंटीन जा रहे थे। तिर्वा क्राॅसिंग ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही थार ने कार को कट मारा। विरोध जताने पर थार सवार युवक आग बबूला हो गए। आरोप है कि युवकों ने ओवरटेक कर कार रुकवा ली और शिवा को बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में शिवा को चोटें आईं। इसी बीच वहां से अपनी टीम के साथ गुजर रहे एसओजी प्रभारी नागेंद्र सिंह की नजर घटना पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाकर मारपीट कर रहे युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद सीओ कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सड़क पर भीड़ और हंगामा देख उन्होंने युवकों को फटकार लगाई। सीओ के निर्देश पर एसओजी टीम ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनकी थार को भी कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही कैंटीन संचालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिससे कुछ देर के लिए ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले की जानकारी है, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed