{"_id":"6a0f526cf3f1011cd301fae4","slug":"electricity-of-30-villages-went-off-due-to-fault-in-the-machine-kannauj-news-c-214-1-knj1008-149423-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मशीन में फॉल्ट से 30 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मशीन में फॉल्ट से 30 गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन
अमोलर। उपकेंद्र की आउट गोइंग इनकमिंग मशीन में आई तकनीकी खराबी के चलते 30 गांवों की बत्ती गुल है। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय कर्मचारी दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
उपभोक्ताओं ने बताया कि बुधवार रात उपकेंद्र की मशीन में अचानक खराबी आने से क्षेत्र के ऊंचा, कुड़रीपुर्वा, ढिपारा, मझैया, मवैया, सीतापुरवा, नैपालपुर समेत 30 गांव बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे घरों में लगे पंखे, कूलर और पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। रात भर बिजली न आने से लोगों की नींद हराम रही, वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। जेई और लाइनमैन मशीन की मरम्मत में का प्रयास कर रहे हैं। एसडीओ अगस्त्य मौर्या का कहना है कि मशीन में खराबी आने से समस्या आ गई है। दो जेई मरम्मत के लिए लगे हैं जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।